Advertisement

आदित्यपुर : धूप की तपिश में भी जमीनी जंग, वार्ड 12 में पार्षद मोतीलाल बिसुई का स्वच्छता पर बुलडोजर एक्शन, गंदगी पर करारा प्रहार, जनता ने कहा, अब दिख रहा असली बदलाव…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में स्वच्छता को लेकर अब तेज और निर्णायक पहल देखने को मिल रही है, चिलचिलाती धूप के बीच वार्ड पार्षद मोतीलाल बिसुई खुद मैदान में उतरकर सफाई अभियान की अगुवाई कर रहे हैं. खासकर न्यू स्वर्णरेखा कॉलोनी में फैली बजबजाती गंदगी और दुर्गंध को लेकर पार्षद ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर निगम से समन्वय स्थापित कर जेसीबी मशीन मंगवाई और बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया.

Advertisement
Advertisement

अभियान के दौरान नालियों की सफाई, कचरे का उठाव और जमे हुए गंदगी के अंबार को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में फैली दुर्गंध से लोगों को राहत मिली. पार्षद बिसुई सिर्फ निर्देश देने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्य की निगरानी करते नजर आए.

Dayal Builder
Srinath

साथ ही वार्ड के विभिन्न गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों पर लगे डीप बोरिंग, चापाकल, नल एवं स्ट्रीट लाइट की मरम्मत भी प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही है. पार्षद ने स्पष्ट कहा कि वार्ड की स्वच्छता, सुरक्षा और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका कर्तव्य ही नहीं, बल्कि धर्म भी है.

Advertisement

पार्षद के इस सक्रिय और जमीनी कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोगों ने कहा कि पहले की तुलना में अब वार्ड में काफी सुधार हुआ है। एक कॉल पर समस्या का समाधान होना और पार्षद का खुद धूप में खड़े होकर काम कराना उनके प्रति विश्वास को और मजबूत करता है.

स्थानीय निवासियों ने स्वच्छता अभियान को बीमारी और दुर्गंध से मुक्ति की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए पार्षद के प्रयासों की खुलकर सराहना की. उनका कहना है कि सही प्रतिनिधि चुनने का परिणाम अब धरातल पर दिख रहा है और वार्ड धीरे-धीरे स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण की ओर बढ़ रहा है.

ताजा खबरें

WhatsApp