Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

विधानसभा में गूंजी बींज उद्यान महाविद्यालय की सड़क का मुद्दा: विधायक दशरथ गागराई ने मरम्मत की उठाई मांग

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक Dashrath Gagrai ने झारखंड विधानसभा में पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड स्थित ग्राम बींज में बने उद्यान महाविद्यालय तक जाने वाली सड़कों की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए इन सड़कों के शीघ्र मरम्मत की मांग की।

Advertisement
Advertisement

विधानसभा में अपनी बात रखते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खुंटपानी प्रखंड के बींज गांव में स्थित उद्यान महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए तीन अलग-अलग ग्रामीण सड़कें हैं, जो वर्तमान में काफी जर्जर अवस्था में हैं। इन सड़कों की खराब स्थिति के कारण विशेष रूप से बारिश के मौसम में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को महाविद्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि बींज स्थित उद्यान महाविद्यालय में झारखंड के विभिन्न जिलों से विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। ऐसे में खराब सड़कें उनके लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। सड़क की दयनीय स्थिति के कारण छात्रों की नियमित पढ़ाई भी प्रभावित होती है।

Advertisement

विधायक ने कहा कि यदि इन सड़कों का जल्द मरम्मत कर दिया जाए तो विद्यार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। साथ ही शिक्षा से जुड़े संस्थान तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

दशरथ गागराई ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि बींज उद्यान महाविद्यालय तक जाने वाली तीनों सड़कों का जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाए, ताकि छात्रों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

ताजा खबरें

WhatsApp