Advertisement

खरसावां के गोबरगोड़ा-मुंगा टोला में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का 126वां शहादत दिवस, विधायक दशरथ गागराई सहित ग्रामीणों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)।  खरसावां के सीमावर्ती क्षेत्र गोबरगोड़ा-मुंगा टोला में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा का 126वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और आदर के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी अस्मिता तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के महान प्रेरणास्रोत हैं। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ लड़ने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

Srinath

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जनजागरण, सामाजिक चेतना, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण है। वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श वर्तमान पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराते हैं तथा समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण तथा युवा पीढ़ी को जागरूक बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सायना सरदार, उपेंद्र सरदार, जगन सरदार, लखन सरदार, अरुण जमुदा, गुरूचरण लोहार, लालू हांसदा, लक्ष्मण सरदार, मनो सरदार, इंद्रजीत सरदार, साधु चरण सोय, राम हांसदा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp