Advertisement

बिरसा मुंडा जयंती पर युवा कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, दी शुभकामनाएं

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला-खरसावां ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया। खरसावां शहीद चौक में आयोजित इस समारोह में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा ने सभी को बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महानायक और आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने जल, जंगल, जमीन की रक्षा, आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में लगा दिया।

Dayal Builder
Srinath

मिश्रा ने कहा कि आज हम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं—वह वीर जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान (विद्रोह) कर अंग्रेजी शासन की जड़ें हिला दी थीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, संघर्ष और न्याय की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।

Advertisement

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, बीस सूत्री सदस्य बलभद्र महतो, बरजू लोहार, राहुल मुदी, सुनील बोदरा, आकुल पुष्टि, इंतेखाब आलम, सुनील बिरुली, अनिकेत सोय, अनावरुल हक, शेख सलामत, बंटी सिंहदेव सहित कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कई सदस्य उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp