Advertisement

रांची में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मिले भाजपा नेता दिनेश कुमार, झारखंड विकास और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, रांची/जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर आए भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी मामलों) तोखन साहू से रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दिनेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Advertisement
Advertisement

मुलाकात के दौरान झारखंड के विकास, शहरी अधोसंरचना को मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Dayal Builder
Srinath

भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से प्रत्येक मुलाकात में उन्हें आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह मार्गदर्शन जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों को अधिक समर्पण और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संबल देता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सहयोगी उमेश रंजन साहू भी उपस्थित रहे। 

ताजा खबरें

WhatsApp