Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने किया जन संपर्क — देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है : मीरा मुंडा

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्म पत्नी सह भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने कुचाई में जनसंपर्क किया. मीरा मुंडा ने लोगों से मिल कर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के उपलब्धियों की जानकारी दी. मीरा मुंडा ने कहा कि आने वाला आम चुनाव हर मायने में खास है.

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपनों को पूरा करना है. देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है. उन्होंने स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिये किये गये कार्यों की भी जानकारी दी. उन्होने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने आत्म सम्मान के साथ जीने और खुद को गर्व के साथ भारतीय कहलाने का गौरव हासिल किया है.

Dayal Builder
Srinath

आने वाले समय में खूंटी का नाम स्वणाक्षरों में लिखा जायेगा. इस दौरान मुख्य रुप से पूर्व विधायक मंगल सोय, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, दुलाल स्वांसी, केपी सेठसोय,बबलू सोय,डुमू गोप,कांडे सुंबरुई, सत्येंद्र कुम्हार,राहूल दास, रामानाथ महतो,लखीराम मुंडा,दिनेश महतो आदि उपस्थित थे.इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों से मिल कर हाल चाल जाना.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp