Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री के द्वारा फ्लाईओवर का भूमि पूजन नहीं करने पर भड़के भाजपाई विकास सिंह, कहा- 420 नहीं 840 हैं मंत्री, जनता के साथ कर रहे भद्दा मजाक

By Goutam

Updated on:

 

विकाश सिंह
 

जनसंवाद, जमशेदपुर: मानगों के गांधी मैदान में सप्ताह भर से चल रही मानगो फ्लाई ओवर के भूमि पूजन की हवा में आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पानी फेर दिया।

Advertisement
Advertisement

मानगो के फ्लाई ओवर के भूमि पूजन के कार्यक्रम को चौथी बार समियाना और टेंट लगाकर आयोजित करने के बावजूद भूमि पूजन नहीं होने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर की जनता को कठपुतली समझते हैं। तीन वर्ष पहले गोपाल मैदान में तात्कालिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मानगों का फ्लाई ओवर, मानगो का बस स्टैंड शिलान्यास किया गया था। पूरे तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी धरातल में कुछ भी कार्य नजर नहीं आ रहा।

Dayal Builder
Srinath

झारखंड विधानसभा का चुनाव नजदीक आता देख स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए तीन बार मानगों के हीरा होटल मैदान में और एक बार गांधी मैदान में बड़ा टेंट और समियाना लगाकर लोगों की आंख में धूल झुकने का प्रयास किया।

Advertisement

विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर एवं बन्ना गुप्ता के गुर्गों के द्वारा सोशल मीडिया में वीर बन्ना की तस्वीर लगाकर लोगों के साथ फ्लाईओवर के नाम पर गंदा और भद्दा मजाक किया जा रहा है वह बर्दाश्त से बाहर है।

भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा बार-बार लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए गए टेंट और समियाना पर भी सवाल उठाते हुए सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के कानून के तहत किए गए खर्च की जानकारी मांगने की बात कही । भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता केवल और केवल अपना दिमाग साढ़े चार वर्षों में उनके द्वारा लुटे गए बेहिसाब दौलत को बचाने में खपा रहे हैं। उन्हें आम जनता की प्रतिष्ठा और मूलभुत सुविधा से किसी प्रकार का मतलब नहीं है। इसलिए फ्लाई ओवर का निर्माण ठंडा बस्ते में जाता दिख रहा है।

विकास सिंह ने कहा आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई है की मंत्री को दूसरे संवेदक के मजदूर को दिखलाकर काम शुरू हो जाने का हवाला देते हुए एक माह पूर्व हवाबाजी करनी पड़ी थी। विकास सिंह ने कहा कि बार-बार जमशेदपुर की जनता के साथ गंदा और भद्दा मजाक करने के कारण वे विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी और योजना में मंत्री के झूठ में हां में हां करने वाले दीपक सहायक के ऊपर जल्द मुकदमा दर्ज करेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp