Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा नेता अभय सिंह का बयान, विपक्ष पर लगाए कई आरोप

By Goutam

Published on:

 

एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला किया है। उन्होंने दावा किया कि यह कदम युवाओं को भटकाने की कोशिशों के बीच देशहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

Advertisement
Advertisement

अभय सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी ताकतें और विपक्षी दल युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के आंदोलनों में ऐसे लोगों की भी भागीदारी देखने को मिली, जिनका शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं से कोई संबंध नहीं था।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष संसद के भीतर बहस करने के बजाय विरोध की राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की बजाय धरना-प्रदर्शन के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दिया है ताकि युवाओं में सकारात्मक संदेश जाए और वे राष्ट्रहित में मुख्यधारा से जुड़े रहें। उन्होंने इसे साहसिक निर्णय बताते हुए कहा कि भाजपा और देश की जनता इसका स्वागत करती है।

अभय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक लाना चाहती है, लेकिन विपक्ष उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद और अन्य स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान किए हैं। उनके अनुसार नए कानून में त्वरित सुनवाई, आर्थिक दंड और सजा का प्रावधान किया गया है।

अभय सिंह ने अंत में धर्मेंद्र प्रधान के निर्णय को देशहित में उठाया गया कदम बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

ताजा खबरें

WhatsApp