Advertisement

गोपाल मैदान में 30 अगस्त से ‘ब्रांड इण्डिया ट्रैड फेयर-2024’ का आयोजन, आर.एम.एस. आउटडोर एवं गुप्ता इवेंट मैनेजमेंट ने किया विवरणिका लॉन्चिंग

By Goutam

Published on:

ब्रांड इण्डिया ट्रैड फेयर-2024

जनसंवाद, जमशेदपुर: आर.एम.एस. आउटडोर एवं गुप्ता इवेंट मैनेजमेंट के द्वारा 30 अगस्त से 8 सितंबर, 2024 तक गोपाल मैंदान, बिष्टुपुर में आयोजित ‘‘ब्रांड इण्डिया टेªड फेयर-2024’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विवरणिका संप्रेषण (Brochure Launching)  शुक्रवार, 2 अगस्त, को चैम्बर भवन, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मानद महासचिव मानव केडिया, एस.जे.एम.डी.सी के निदेशक अशोक गोयल एवं ब्रांड इंण्डिया टेªड फेयर के गौरवशंकर, मनोज नायक एवं दिनेश भोल ने संयुक्त रूप से किया।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के मनोज कुमार सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन आत्मनिर्भर भारत को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह एक अच्छा माध्यम होता है सीधे व्यापारियों और ग्राहकों के बीच संवाद बनाने का। जिसमें ग्राहक अपनी पसंद के उत्पादों के बारे में सीधे जानकारी उपलब्ध होती है और वे उत्पादों को खरीददारी करते हैं। इससे छोटे हस्तकारीगरों को भी मदद मिलती है और उनके द्वारा बनाये गये विभिन्न तरह के उत्पाद बाजार में लोगों के बीच सीधे पहुंचते हैं। हमें देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिये विकास की ओर ले जाना है तो देश के विभिन्न स्थानों पर स्थित हस्तकारीगरांे को छोटे मध्यम उद्यमियों को भी आगे लाना होगा। तभी हमारा उद्देश्य पूरा होगा।

Advertisement

चैम्बर के मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को ऐसे आयोजनों से लाभ प्राप्त होगा और उनके लिये एक स्थानीय बाजार उपलब्ध होगा जो उन्हें आगे ले जाने में मददगार साबित होगा।  आज छोटे व्यापारियों के लिये इस तरह के बाजारों का उभरना अच्छी बात है।

इस अवसर पर ब्रांड इण्डिया टेªड फेयर के गौरवशंकर ने बताया कि इस मेले का आयोजन देश के विभिन्न हिस्सों में किया जा चुका है जो काफी सफल रहे हैं।  जमशेदपुर में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है।  इसका उद्देश्य लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन ब्रांड इण्डिया के मनोज नायक ने किया।

इस अवसर पर मंजू ठाकुर, जयंत श्रीवास्तव,  सुजीत गुप्ता, आमोद मिश्रा, जे.के.एम0. राजू, राजकुमार साह, सादाब आलम, सुखदेव, डा0 अनिल राय, अभिषेक बजाज, रविशंकर मिश्रा, आदर्श कुमार, मुकेश कुमार, देवीप्रसाद आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp