Advertisement

पोटका के नूननूनी टांड़ में 12 को सीएम चम्पई सोरेन और कपना सोरेन करेंगे चुनावी सभा को संबोधित,पोटका विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा

By Goutam

Published on:

चुनावी सभा

जनसंवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में आगामी 12 मई को झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन पोटका के नूननूनी टांड़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पोटका के विधायक संजीव सरदार ने दी।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन 12 मई को दिन के 12 बजे हेलीकॉप्टर से पोटका के नूननूनी टांड़ पहुंचेंगे उनके साथ राज्य के इंडिया गठबंधन के कई वरीय नेतागण भी उपस्थित रहेंगे। यहां वे एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस जनसभा में पूरे पोटका विधानसभा से 10 हजार से अधिक संख्या में ग्रामीण एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर पोटका के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को पोटका नूननूनी टांड़ का निरीक्षण किया एवं उपस्थित झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रति आम जनता में आक्रोश है भाजपा सरकार ने अपने 10 वर्षो के शाशनकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य नही किया है।
झामुमो कार्यकर्ता ग्रामीणों को राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी दें एवं इंडी गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन की अपील करे।

Advertisement

इस अवसर पर झामुमो के सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, अब्दुल रहमान, चक्रधर महतो, हितेश भगत, मुकेश सीट, अनुपम मंडल, देव पालित, हराधन मुंडा, दिलीप सोरेन, गौतम मंडल, चंचल मंडल, सालखन मुर्मू आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp