Advertisement

जमशेदपुर वूमेंस यूनिवर्सिटी में ‘Comquest 2K26’ का भव्य आयोजन, 10 प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया प्रबंधन कौशल

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर वूमेंस यूनिवर्सिटी, बिष्टुपुर परिसर में 24 फरवरी 2026 को वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के कॉमर्स क्लब द्वारा Comquest 2K26 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय कुलपति Dr. (Prof) Anjila Gupta के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष Dr. Kamini Kumari के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास करना, उन्हें वाणिज्य एवं प्रबंधन के व्यावहारिक क्षेत्र से जोड़ना तथा व्यवसाय जगत की गहन समझ विकसित करना है।

Dayal Builder
Srinath

10 प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन

Advertisement

कार्यक्रम का सफल समन्वयन Dr. Deepa Sharan, Dr. Gloria Purti एवं Dr. Chhagan Lal Agarwal ने किया। आरंभ में सभी प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल का सम्मान कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

कॉमक्वेस्ट 2K26 के अंतर्गत ब्रांड जैम, कॉरपोरेट रोडीज़, कॉमर्स कोर्टरूम, ब्रांड चरेड्स, रैपिड बिजफायर, कॉमक्रॉस, लोगो हंट, एडजैप, जंबल्ड बिजवर्ड और कॉमक्विज सहित कुल 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रमुख विजेता

ब्रांड जैम में पूजा कुमारी पाल प्रथम रहीं, कॉरपोरेट रोडीज़ में प्रियंशी गोपे ने पहला स्थान हासिल किया। कॉमर्स कोर्टरूम में कुमारी आराध्या राय एवं संस्कृति सिंह की टीम विजेता रही। ब्रांड चरेड्स में नेहा बिस्वास एवं मानसी सिन्हा प्रथम रहीं, जबकि रैपिड बिजफायर में तान्या थोर ने बाजी मारी।

कॉमक्रॉस में निभा भारती, लोगो हंट में सृष्टि प्रिया, एडजैप में सलोनी अग्रवाल, जंबल्ड बिजवर्ड में रेशमी सिंह और कॉमक्विज में आकृति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों को मिला उत्कृष्ट मंच

कार्यक्रम के अंत में Dr. Gloria Purti ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी निर्णायकों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। एम.कॉम एवं बी.कॉम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कॉमक्वेस्ट 2K26 ने छात्राओं को ज्ञान, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं प्रबंधकीय कौशल प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया और विभाग की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी।

ताजा खबरें

WhatsApp