Advertisement

सरयू राय के इवीएम क्रमांक 12 को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम, साजिशकर्ता हूबहू प्रचार गाड़ी का इस्तेमाल कर 12 के बजाय 27 नंबर पर वोट की कर रहे अपील

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय के चुनाव प्रचार में चल रहे चुनाव प्रचार एवं उनके इवीएम क्रमांक 12 के प्रति मतदाताओं को जबरदस्त तरीक से भ्रमित किया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement

श्री राय के चुनाव अभिकर्ता जीतेंद्र नाथ मिश्रा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, जिला निर्वाची पदाधिकारी और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के चुनाव पर्यवेक्षक को लिखे पत्र में कहा कि कदमा हिंद क्लब के पास एक प्रचार वाहन (पिकअप वैन) पर इवीएम क्रमांक गलत कर दिया गया.

Dayal Builder
Srinath

श्री राय का इवीएम क्रमांक 12 है जिसे 27 कर दिया गया. गाड़ी में लगा अनुमति पत्र गाड़ी संख्या जेएच05डीएस1176 गुड्स करियर निर्दलीय प्रत्याशी सरयू दुसाद के नाम से 49, जमशेदपुर पश्चिम निर्वाची पदाधिकारी के हस्ताक्षर से अनुमति प्राप्त है. गाड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी सरयू दुसाद के स्थान पर सरयू लिख इवीएम के कर क्रमांक संख्या 27 पर वोट डालने के लिए प्रचार किया जा रहा है.

Advertisement

श्री मिश्रा ने कहा कि सरयू राय के प्रचार को एक साजिश के तहत डिरेल करने की कोशिश की गई है. गाड़ी पर हूबहू वही प्रचार सामग्री है, जो श्री राय का प्रचार करती है. गाड़ी में जो ऑडियो बजाया जा रहा है, उसमें भी सरयू राय का इवीएम क्रम 27 बता कर वोटरों को बुरी तरह भ्रमित किया जा रहा है. श्री मिश्रा ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई कर षड़यंत्रकारियों का पर्दाफाश करने की मांग की है.

ताजा खबरें

WhatsApp