Advertisement

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बढ़ाई गतिविधियां, कुचाई में पार्टी की हुई बैठक

By Goutam

Published on:

लोकसभा चुनाव

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सक्रिय दिख रहे है। वहीं मंगलवार को कुचाई आम बगान परिसर में कांग्रेस पार्टी की मजबूती व आगामी 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के कुचाई प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा के अध्यक्षता पर एक बैठक आयोजित की गई।

Advertisement
Advertisement

बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि मिशन 2024 व राहुल गांधी के सपनों को सरकार करने के लिए अभी से सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना होगा‌।कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव में जाए व पार्टी के नीतियों के बारे में लोगों से अवगत कराएं।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि देश में आम जनता और असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन के रीढ होते हैं। इसीलिए समस्त कार्यकर्ता पार्टी के मजबूती के लिए बुथ स्तर तक काम करें। इसके साथ ही पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं।ताकि लोगों को कांग्रेस पार्टी के नीतियों के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन की विस्तार व पार्टी की मजबूती को लेकर आगामी 14 अक्टूबर दिन शनिवार को कुचाई में एक विशेष बैठक रखी गई है। 

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से मानसिंह मुंडा सुमित कुमार महतो राजीव महतो दामोदर मुंडा नरसिंह मुंडा मुन्ना सामड दांसार बोदरा आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp