जनसंवाद, जमशेदपुर। सी.पी. समिति विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय के अध्यक्ष एवं भाजपा पूर्वी सिंहभूम के नव-नियुक्त जिला प्रभारी दिनेश कुमार के सम्मान में विद्यालय सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें बुके, शॉल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने किया।
समारोह के दौरान ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय के पुनः संचालन, विद्यार्थियों के स्वागत, बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय के सर्वांगीण विकास और अनुशासित शैक्षणिक माहौल को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालय की प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा संस्था के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के सहयोग से संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
दिनेश कुमार ने विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने भाजपा द्वारा दिनेश कुमार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जगदेव साहू, सालिक दास देवांगन, जैसेप लाल देवांगन, रामनरेश साहू, बीरेन्द्र कुमार, रेमन कुमार, अजय साहू, संतोष कुमार, धनेश्वर प्रसाद, खेमलाल साहू, छगन लाल, हेमंत कुमार साहू, दिनेश कुमार साहू, संदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आकाश साहू, त्रिवेणी कुमार, सत्येंद्र साहू, शिव कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने दिनेश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय एवं समाज के विकास में उनके निरंतर योगदान की कामना की।


















