Advertisement

दलभंगा से 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, भोलेनाथ मंदिर में पूजा के बाद शुरू हुई यात्रा

By Goutam

Published on:

दलभंगा कांवरिया संघ यात्रा

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): सावन माह के पावन अवसर पर बोल बम कांवरिया संघ, दलभंगा के तत्वावधान में मंगलवार को 50 श्रद्धालु कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले दलभंगा थाना परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूरे क्षेत्र में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Advertisement
Advertisement

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को दी गई विदाई

Dayal Builder
Srinath

पूजा-अर्चना के दौरान कांवरियों ने भगवान शिव से यात्रा की सफलता, क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

Advertisement

सुल्तानगंज से जल लेकर करेंगे 105 किमी की पैदल यात्रा

संघ के नेतृत्वकर्ता लखींद्र महतो ने बताया कि कांवरिये सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल उठाएंगे और करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे।

भगवा वस्त्र धारण कर निकले श्रद्धालु

उन्होंने कहा कि सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार भी सभी कांवरिये भगवा वस्त्र धारण कर धार्मिक अनुशासन और सेवा भाव के साथ यात्रा पर निकले।

धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का बना प्रतीक

ग्रामीणों ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा पूरी कर जलाभिषेक के बाद सकुशल लौटें। क्षेत्र से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर जाते हैं। इस वर्ष भी बोल बम कांवरिया संघ का यह जत्था धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।

कार्यक्रम में मधु दास, महेश जोगी, बैकुंठ सिंह मुंडा, दीप रतन जोगी, पंचु दास, लुबुराम सोय, मदन मुंडा सहित संघ के कई सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp