Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने 5.92 करोड़ की दो सड़कों व आंगनबाड़ी केंद्र का किया शिलान्यास

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देते हुए विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुल 5 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों और एक आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास किया।

Advertisement
Advertisement

🛣️ शिलान्यास किए गए निर्माण कार्य

1️⃣ खरसावां–सीनी मुख्य पथ घोड़ा चौक से कांटाडीह भाया डेमकागोडा–दीरीगोडा तक (7.90 किमी)
— लागत: ₹3 करोड़ 53 लाख

Dayal Builder
Srinath

2️⃣ रायडीह जुमडी हाट से सोखानडीह होकर सीनी–खरसावां मुख्य पथ तक (4.6 किमी)
— लागत: ₹2 करोड़ 28 लाख

Advertisement

3️⃣ खरसावां के कोल बुरुडीह में आंगनबाड़ी केंद्र भवन
— लागत: ₹11 लाख

विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर इन निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

🌿 “सड़क विकास की रीढ़ है”— विधायक दशरथ गागराई

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि “सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। सड़क निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और व्यापार में नई ऊर्जा मिलती है। हमारी प्राथमिकता है कि हर गांव तक गुणवत्तापूर्ण सड़क पहुँचे।” उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय जनता को राहत मिलेगी, शहर से गांवों का संपर्क मजबूत होगा और कृषि उत्पादों के परिवहन में आसानी आने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

विधायक ने स्पष्ट कहा कि निर्माण गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे संवेदक से समन्वय रखते हुए कार्य की निगरानी करें ताकि पूरी सड़क गुणवत्ता के साथ बनाई जाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप (नायडू गोप), जीप सदस्य कालीचरण बानरा, सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, सुरज महतो, मुखिया रूईवारी माझी, अरूण जामुदा, ललन तिवारी, लक्ष्मी तांती, राजेश दलबेहरा, संजय प्रधान, दुर्गा हेंब्रम, आसा हेंब्रम, लसरो हांसदा, वासो हेंब्रम, ईश्वर माझी, खिरोद प्रमाणिक सहित कई ग्रामीण और अधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp