Advertisement

राज्यसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, रांची (उमाकांत कर)। झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

नामांकन प्रक्रिया के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी मुख्यमंत्री चैंबर पहुंचे। इस दौरान गठबंधन के नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई और आगामी चुनाव में एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन का विश्वास व्यक्त किया गया।

Dayal Builder
Srinath

इंडिया गठबंधन की ओर से राज्यसभा चुनाव में उतारे गए दोनों प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में गठबंधन से जुड़े नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव में सफलता हासिल करेंगे।

वहीं खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने भी बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के नामांकन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन राज्यसभा चुनाव में मजबूत स्थिति में है और सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं और आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp