होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

गणतंत्र दिवस पर विधायक दशरथ गागराई ने बडाबांबो झामुमो कार्यालय में किया ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों पर दिया संदेश

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बडाबांबो स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Provider 1 Provider 2

ध्वजारोहण के पश्चात विधायक दशरथ गागराई ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो शासन व्यवस्था, नागरिकों के अधिकारों और सरकार के ढांचे को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूलभूत अधिकार प्रदान करता है।

विधायक श्री गागराई ने कहा कि संविधान सरकार के तीनों अंग—विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका—के बीच शक्तियों का संतुलन बनाए रखता है, जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि संविधान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है तथा यह विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है।

Provider 1 Provider 2

उन्होंने आगे कहा कि आज के दिन यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि देश का हर नागरिक संवैधानिक मूल्यों से जुड़े, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे और अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करे। यही सच्ची गणतंत्र दिवस की भावना है। कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, सानगी हेंब्रम, दशरथ महतो, सुकरा महतो, जमुना तांती, राजकुमार कैशरी, रंगवाज सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment