Advertisement

डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन, चित्रांश कुमार बने टॉपर

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। DBMS Kadma High School के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा और टॉपर्स ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

जारी टॉपर्स सूची के अनुसार, चित्रांश कुमार ने 97.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयुष राय ने 97% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर अक्षत श्रेय रहे, जिन्होंने 96% अंक हासिल किए।

Advertisement

इसके अलावा तेजस अग्रवाल ने 95.2% अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्वेशा चौधरी 94.8% अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार परिणाम से विद्यालय में खुशी का माहौल है और अन्य छात्र भी इससे प्रेरित हो रहे हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp