Advertisement

उपायुक्त की जिलेवासियों से अपील: बरसात में बिजली के तार, पोल, ट्रांसफॉर्मर से रहें दूर; बिजली आपूर्ति बाधित हो तो विद्युत अभिंयता को दें सूचना

By Goutam

Published on:

उपायुक्त

जनसंवाद डेस्क: पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव द्वारा बरसात के मौसम को देखते हुए जिलेवासियों से बिजली के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हो इसके लिए अपील जारी की गई है।

Advertisement
Advertisement

उन्होने कहा कि बरसात के दिनों में तेज हवा के कारण किसी खेत में पोल गिरे हों या पेड़ की टहनी बिजली के तार पर गिरे  तो तत्काल पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सूचना दें।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान बिजली लाइन, ट्रासंफॉर्मर व पोल आदि से दूर रहें। उक्त के संपर्क में आने से करंट इंसान के शरीर में प्रवाहित हो सकता है, क्योंकि बारिश में अर्थिंग मिलता है। बिजली लाइन या ट्रांसफॉर्मर से छेड़छाड़ नहीं करें। विद्युत लाइन के नीचे न बैठें न खड़े रहें। कहीं पर भी चिंगारी उठ रही हो या कोई तार टूट जाए या किसी पोल या अर्थिंग सेट में करंट आ रहा हो तो तुरंत संबंधित अभियंता या विद्युत उपकेन्द्र पर सूचना दें।

Advertisement

कार्यपालक अभियंता का फोन नंबर निम्नवत हैं:-

कार्यपालक अभियंता का नाम मोबाइल नंबर
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, जमशेदपुर 9431135915
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, मानगो 9431135905
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, घाटशिला 9431135917

 

ताजा खबरें

WhatsApp