Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

DC रवि शंकर शुक्ला ने कुचाई प्रखंड मुख्यालय व एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क का किया औचक निरीक्षण, 31 जनवरी तक कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

By Goutam

Published on:

 

रवि शंकर शुक्ला
 

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ल ने शनिवार को कुचाई प्रखंड मुख्यालय एवं कुचाई के सुरसी में संचालित 5 करोड़ की एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क योजना की अचक निरीक्षण किया। डीसी रवि शंकर शुक्ला ने कुचाई प्रखंड कार्यालय में अंचल व के सभी कर्मियों का रजिस्टर पंजीयन व विभिन्न दस्तावेज की जांच किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर डीसी रवि शंकर शुक्ला ने के कुचाई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की साथ ही कार्य को सुचारू रूप से चलाने का दिशा निर्देश दिया। वहीं डीसी रवि शंकर शुक्ला ने कुचाई के सुरसी में चल रहे कृषि विभाग की एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क योजनाओं की निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क के संवेदक एवं सभी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 31 जनवरी तक एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क की कार्य को हर हाल में पूर्ण किया जाए। ताकि ताकि एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क का लाभ कुचाई के लाभुकों को ससमय मिल सके।

Dayal Builder
Srinath

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से डीसी रवि शंकर शुक्ला, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लीबनुस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, आत्मा के विजय सिंह उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp