Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

सरायकेला : दुर्गा पूजा से पहले यातायात, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, पुरेंद्र ने उपायुक्त को सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : आदित्यपुर-गम्हरिया में दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को लेकर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने जिला प्रशासन के समक्ष 11 सूत्री मांगें रखी हैं, समिति के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की.

Advertisement
Advertisement

पुरेंद्र ने कहा कि पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में यातायात बाधित होने, पार्किंग की समस्या और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन को समय रहते ठोस कदम उठाने चाहिए, शांति समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों को भी धरातल पर उतारने की मांग की गई.

Dayal Builder
Srinath

समिति ने पंडालों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत, व्यापक सफाई अभियान, बंद स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट दुरुस्त करने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया, साथ ही पंडालों में प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते, निर्धारित पार्किंग स्थल, अस्थायी दुकानों के लिए चिह्नित स्थान और संवेदनशील इलाकों में दमकल की तैनाती की मांग उठाई.

Advertisement

सुरक्षा के मद्देनजर खरकई पुल के समीप वॉच टावर, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, स्वास्थ्य केंद्रों में चौबीसों घंटे चिकित्सकीय सुविधा और विसर्जन घाट तक जाने वाले रास्ते की मरम्मत कराने की मांग भी शामिल है, आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया, अब निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके, प्रतिनिधिमंडल में सोनू पासवान भी शामिल थे.

ताजा खबरें

WhatsApp