Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

डिमना हिल व्यू कॉलोनी में 22 दिन से जलसंकट पर भड़का आक्रोश, सौरव विष्णु के नेतृत्व में 23 अगस्त को धरना-प्रदर्शन

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: डिमना स्थित हिल व्यू कॉलोनी में पिछले 22 दिनों से जारी पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप लेने लगा है। पेयजल के साथ फॉगिंग और नियमित कचरा उठाव की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

Advertisement
Advertisement

पानी, फॉगिंग और कचरा उठाव को लेकर नाराजगी

Dayal Builder
Srinath

हिल व्यू कॉलोनी डिमना विकास समिति और जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरव विष्णु ने कहा कि कॉलोनी के लोग लंबे समय से पेयजल समेत कई बुनियादी सुविधाओं की समस्या झेल रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से समाधान के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

23 अगस्त को सुमन होटल के पास होगा धरना

सौरव विष्णु के नेतृत्व में 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से सुमन होटल, बस स्टैंड के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के जरिए प्रशासन के सामने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

नियमित पानी और फॉगिंग की मांग

धरना-प्रदर्शन के दौरान हिल व्यू कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति, तत्काल फॉगिंग और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की जाएगी।

आसपास के लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील

हिल व्यू कॉलोनी डिमना विकास समिति की ओर से आसपास के क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। समिति का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है।

ताजा खबरें

WhatsApp