Advertisement

भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के द्वारा सोनारी में 200 लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण

By Goutam

Published on:

भाजपा

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ, झारखडं प्रदेश के द्वारा सोनारी मंडल अंतर्गत एयरपोर्ट मैदान में लगभग 200 स्थानीय लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर भा.ज.पा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव बतौर मुख्य अतिथि और बतौर अतिथि ओ.बी.सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव सिंह बबलू , भाजयुमो सोनारी के अध्यक्ष राहुल तिवारी, मानगो भाजयुमो अध्यक्ष शुशील पांडेय शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजन कर रहे भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र प्रदान कर किया। 

Dayal Builder
Srinath

इस मौके पर नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत के अंतिम व्यक्ति तक के लिए कई तरह के कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें की एक महत्वापूर्ण योजना आयुष्मान भारत है। यह योजना सभी लोगों को स्वास्थ्य की गारंटी देता है। जिसके तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोग भारत के किसी भी अस्पताल में एक रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।

Advertisement

स्थानीय विधायक सह झारखण्ड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए नीरज सिंह ने कहा की जमशेदपुर समेत पुरे झारखण्ड में डेंगू महामारी की तरह फ़ैल चूका है मगर मंत्री जी सो रहे हैं। जिस जनता ने उन्हें चुन कर विधयक बनाया है उनके प्रति इनकी कोई जवाबदेही नहीं है।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से देश के आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। झारखंड की हेमंत सरकार और उनके मंत्री केवल अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा से पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। जिसके तहत आज यहां आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है जो की बहुत ही सराहनीय हैं।

इस कार्यक्रम में नारयण प्रसाद, सत्येंद्र यादव, राहुल भट्टाचर्य, भोला साहू, पररेलाल साहू प्रदीप सिंह, प्रीतम जैन, दीपक नाग अशोक सिंह, पियूष श्रीवास्तव, अमित दस, दिलीप साहू, समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp