Advertisement

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत खुंटपानी प्रखंड मुख्यालय में 11 लाभुकों में बकरी का वितरण, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: होनहागा

By Goutam

Published on:

मुख्यमंत्री पशुधन योजना

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुक्रवार को खुंटपानी प्रखंड मुख्यालय में 11 लाभुकों के बीच ग्रीन भारत फाऊंडेशन रांची के द्वारा एक बकरा व चार बकरी का वितरण जीप सदस्य जमुना तियू प्रखंड प्रमुख सिद्धांत होनहागा बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा बीस सुत्री अध्यक्ष राहुल गोप पशुपालन पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह के हाथों किया गया।

Advertisement
Advertisement

वितरण के दौरान प्रखंड प्रमुख सिद्धांत होनहागा ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन करके भी अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। बकरियों को होने वाली बीमारियों से बढ़ाने की जरूरत है।

Srinath

वहीं बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों को उन्नत किसान बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चल रही है। ताकि किसान अपनी आय दोगुनी कर सके। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपनी की।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से जीप सदस्य जमुना तियु प्रखंड प्रमुख सिद्धांत होनहागा बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा बीस सुत्री अध्यक्ष राहुल गोप पशुपालन पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह मुखिया माधुरी हेंब्रम अर्जुन हेंब्रम हाथी हाईबुरू आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp