Advertisement

डॉ अजय कुमार का बड़ा खुलासा, कहा- देश की 25 परीक्षाओं का ज़िम्मा संभालने वाले NTA में पच्चीस से कम स्थायी कर्मचारी, केंद्र ने क्षमता से ज्यादा काम करने का निर्देश देकर खेला है जुआ  

By Goutam

Published on:

डॉ अजय कुमार

जनसंवाद, जमशेदपुर: कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं आईपीएस डॉ अजय कुमार ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में 25 से कम स्थायी कर्मचारी हैं, जो पच्चीस परीक्षाओं का आयोजन करवा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

डॉ अजय ने कहा कि केंद्र ने NTA एजेंसी को उसकी क्षमता से ज्यादा काम करने का निर्देश देकर परीक्षाओं के साथ जुआ खेला है. NTA में अन्य सरकारी विभागों से प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) पर आए लगभग एक दर्जन अधिकारी और निश्चित अवधि के अनुबंध पर अस्थायी कर्मचारी हैं. अपर्याप्त आंतरिक विशेषज्ञता के कारण NTA एजेंसी ने पेपर-सेटिंग, पेपर वितरण और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को निजी तकनीकी सेवा प्रदाताओं सहित बाहरी विशेषज्ञों को आउटसोर्स कर दिया है

Dayal Builder
Srinath

डॉ अजय ने कहा कि अगर NTA में ऐसे काम होगा तो फिर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं तो और क्या होगा.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp