Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

स्व. कल्याणी मुंडा के श्राद्ध कर्म में शामिल हुईं डॉ. मीरा मुंडा, परिजनों को बंधाया ढांढ़स

By Goutam

Published on:

 

डॉ. मीरा मुंडा कुचाई
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत बारूहातु गांव में आयोजित स्वर्गीय कल्याणी मुंडा के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी डॉ. मीरा मुंडा शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत कल्याणी मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

Advertisement
Advertisement

शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना

Dayal Builder
Srinath

स्वर्गीय कल्याणी मुंडा, आशुतोष मुंडा की पत्नी थीं। वह वाकास्त मुंडरी खुंटकट्टी एवं विकास समिति, 39 मौजा दलभंगा के पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह मुंडा के परिवार से जुड़ी थीं। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

Advertisement

श्राद्ध कर्म के दौरान डॉ. मीरा मुंडा ने परिजनों से मिलकर इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर दास सोय, प्रदीप सिंह देव, राहुल दास, विजय महतो, मदन मुंडा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय कल्याणी मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ताजा खबरें

WhatsApp