Advertisement

जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

By Goutam

Updated on:

डॉ. परितोष

जनसंवाद, जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

Advertisement
Advertisement

डॉ. परितोष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवाद के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ किया गया व्यवहार भी लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है और यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और मुकदमे दर्ज किए जाने जैसी कार्रवाइयों का पार्टी विरोध करती है।

Advertisement

डॉ. परितोष ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से छात्रों एवं उनके परिवारों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को छात्रों और युवाओं की बात सुननी चाहिए, न कि उनकी आवाज दबाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।

ताजा खबरें

WhatsApp