Advertisement

डॉक्टर चैम्बर जाने से पहले चप्पल खुलवाने वाले का DRM ने खुलवाए कपड़े, जानें पूरा मामला

By Goutam

Published on:

डॉक्टर
  • डेंटिस्ट को दिखाने रेलवे अस्पताल पहुंची थी डीआरएम की पत्नी
  • असिस्टेंट ने चप्पल पहनकर डॉक्टर चेंबर जाने से रोका

जनसंवाद डेस्क:  डॉक्टर के चेंबर में प्रवेश से पहले धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा की पत्नी गरिमा सिन्हा की चप्पल खुलवाना अस्पताल के असिस्टेंट वसंत उपाध्याय को महंगा पड़ा। डीआरएम ऑफिस में बुलाकर उनकी भारी फजीहत की गई।

Advertisement
Advertisement

दरअसल डीआरएम को पत्नी की चप्पल खुलवाने की बात इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने वसंत उपाध्याय के कपड़े उतरवाने के आदेश दे दिए। फिर क्या था मंडल प्रबंधक के आदेश को सिर आंखों पर रखकर एक टटीआई और गार्ड ने वसंत उपाध्याय के कपड़े खुलवा दिए। डीआरएम के चेंबर के बाहर गैलरी में सीएमएस डॉ डीएल चौरसिया की मौजूदगी में अफसरशाही का यह नंगा नाच हुआ।

Dayal Builder
Srinath

डीआरएम और अन्य के कृत से आहत वसंत की तबियत शुक्रवार को बिगड़ गई। वसंत के अपमान से आक्रोशित सहकर्मी रेलवे अस्पताल में काम ठप कर हड़ताल की घोषणा कर दी। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक इनडोर और आउटडोर में कामकाज नहीं हुआ। अस्पताल में डीआरएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp