Advertisement

भुइयांडीह बस्तीवासियों के समर्थन में उतरे सौरभ विष्णु, 5 अगस्त को डीसी कार्यालय मार्च का ऐलान

By Goutam

Published on:

भुइयांडीह बस्ती

जनसंवाद, जमशेदपुर: भुइयांडीह बस्ती से जुड़े मुद्दे को लेकर रविवार को जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु की उपस्थिति में बस्तीवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 5 अगस्त 2026 को सभी बस्तीवासी सौरभ विष्णु के नेतृत्व में उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचकर अपने निवास से संबंधित दस्तावेज एवं आवेदन सौंपेंगे।

Advertisement
Advertisement

डीसी कार्यालय में सौंपेंगे दस्तावेज

Dayal Builder
Srinath

बैठक में तय किया गया कि बस्तीवासी वर्षों से अपने निवास से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही प्रशासन से मांग करेंगे कि लंबे समय से यहां रह रहे परिवारों के संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए और किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाए।

Advertisement

कानून का पालन करने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए सौरभ विष्णु ने बस्तीवासियों से शांति, धैर्य और कानून का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए, बल्कि सभी लोग अपने दस्तावेज मजबूत रखें और प्रशासन के साथ संवाद के माध्यम से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें।

‘दशकों से रह रहे परिवारों के अधिकारों की रक्षा जरूरी’

सौरभ विष्णु ने कहा कि जो परिवार दशकों से भुइयांडीह बस्ती में रह रहे हैं, उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जन विकास मंच बस्तीवासियों के न्याय, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

5 अगस्त को होगा सामूहिक प्रतिनिधिमंडल

बैठक में मौजूद लोगों ने निर्णय लिया कि 5 अगस्त को बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित आवेदन और दस्तावेज सौंपेंगे तथा प्रशासन से सकारात्मक पहल की मांग करेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp