Advertisement

कुचाई में शिक्षकों को दी गई एफएलएन की ट्रेनिंग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दी गई जानकारी

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों को चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ बीपीओ नाथो महतो लेखपाल कृष्ण मोहन महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement

प्रथम चरण की प्रशिक्षण में कुचाई प्रखंड के 38 शिक्षकों को विद्यालय के कमजोर बच्चों को कैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आगे लाना है इसकी जानकारी दी गई। प्राथमिक शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग इस दौरान बीपीओ नाथो महतो ने कहा कि विद्यालय के बच्चे आज भी प्राथमिक शिक्षा में काफी कमजोर है। इसे सुधारने के लिए सरकार ने शिक्षकों के लिए एफएलएन‌ प्रशिक्षण शुरू किया है। इसमें शिक्षकों को बताया जा रहा है कि कमजोर बच्चों को कैसे आगे लाना है और उसकी कमजोरी को कैसे दूर करनी है। कमजोर बच्चों को अलग से बैठकर उसे संख्या ज्ञान के साथ-साथ तेज बच्चों के साथ पेयर बनाकर उसकी कमजोरी को दूर करना है। 

Dayal Builder
Srinath

मौके पर श्री महतो ने प्रशिक्षण ले रहे सभी शिक्षकों को कहा कि ट्रेनिंग प्राप्त कर अपने विद्यालय के बच्चों पर लागू करें बच्चों को ट्रेनिंग में मिली जानकारी के अनुसार ही पढ़ाएं उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण बच्चों में बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया जा रहा है चार दिवसीय प्रशिक्षण मुख्य रूप से कक्षा 1,2 और 3 के बच्चों के लिए पढ़ने के लिए ही किया जा रहा है।

Advertisement

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीओ नाथो महतो, लेखापाल कृष्णा महतो, प्रशिक्षक सुशांत कुमार महतो, मंगल मार्डी, प्रदीप प्रमाणिक, प्रदीप डे व 38 प्रतिभागी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp