Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व CM अर्जुन मुंडा: स्व. शांति मुंडा को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत अंतर्गत सियाडीह गांव में ग्राम मुंडा स्व. मनमोहन सिंह मुंडा की धर्मपत्नी स्वर्गीय शांति मुंडा के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज का आयोजन श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा उनकी पत्नी मीरा मुंडा शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने स्वर्गीय शांति मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्वर्गीय शांति मुंडा सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों से जुड़ी हुई महिला थीं। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों से इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस बनाए रखने की अपील की।

Advertisement

मीरा मुंडा ने भी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार श्राद्ध कर्म संपन्न कराया गया, जिसके बाद आयोजित संस्कार भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया।

श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शांति मुंडा के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंगल सिंह मुंडा, आशु मुंडा, सत्येंद्र कुम्हार, लखीराम मुंडा, राहुल दास, मुन्ना दास, विजोय महतो, एस. के. गोस्वामी, जिंगी हेंब्रम, दिनेश महतो, गुरुवा मुंडा, गोविंद मुंडा, गुरूचरण मुंडा, घनश्याम मुंडा, दास सोय, गणेश राम मुंडा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp