Advertisement

भाजपा के विजय संकल्प सभा के लिए बनी 10 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को मिली जिम्मेदारी

By Goutam

Published on:

विजय संकल्प सभा

जनसंवाद, जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट चुकी है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जून से अगस्त तक के आगामी कार्यक्रमों के आशय में मीडिया को संबोधित किया। प्रदेश भाजपा प्रत्येक विधानसभा में विजय संकल्प सभा का आयोजन करेगी। इसको लेकर दस सदस्यीय समिति का गठन हुआ। इसमें नामित सदस्य सूबे के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प सभा का आयोजन सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement
Advertisement

नामित दस लोगों में आठ सदस्य पूर्व सांसद और प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक हैं। उनके अलावे दो पूर्व जिलाध्यक्षों को भी विजय संकल्प सभा के लिए नामित किया गया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को भी उक्त समिति में प्रदेश भाजपा ने जिम्मेदारी सौंपी है।

Dayal Builder
Srinath

विजय संकल्प सभा के लिए नामित दस सदस्यीय समिति में पूर्व सांसद समीर उरांव एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी एवं भानुप्रताप शाही, विधायक नवीन जयसवाल, बिरंची नारायण, अनंत ओझा, अपर्णा सेनगुप्ता के अलावे दो पूर्व जिलाध्यक्ष क्रमशः दिनेश कुमार एवं चतरा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा शामिल हैं।

Advertisement

कोल्हान के 14 विधानसभा में भी इस दरमियान सभा होनी है, कोल्हान से गीता कोड़ा और दिनेश कुमार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभायेंगे। प्रदेश द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के लिए दिनेश कुमार ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताया है।इस विषय को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 28 जून को 11 बजे बैठक होना सुनिश्चित हुआ है।

ताजा खबरें

WhatsApp