गम्हरिया / Balram Panda: गांधी जयंती के अवसर पर आदिवासी किसान समिति, सालडीह, गम्हरिया के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया.

प्रतियोगिता में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन के निर्देश पर परमेश्वर प्रधान एवं पंचू प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं, खेल के माध्यम से युवा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित कर सकते हैं.
प्रतियोगिता में Aksam Rahergora की टीम ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए 60 हजार रुपये और ट्रॉफी अपने नाम की, AKS Salih की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 40 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं M.J.K.S. श्रीधरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 20 हजार रुपये और ट्रॉफी जीती, Disom Taher FC की टीम चौथे स्थान पर रही और उसे भी 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष जगदीश टुडू, उपाध्यक्ष मंगल सोरेन, सचिव सुदामा, मुन्ना सोरेन सहित महिला समिति के सदस्यों और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला, आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे.

















