Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड विभाग 3 दिसंबर को कराएगा दिव्यांगों के अधिकार से संबंधित राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन जमशेदपुर के बी.एड. विभाग एवं श्रुति दिव्यांग अधिकार केंद्र, कोलकाता के द्वारा संयुक्त रूप से 3 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। जो दिव्यांगों के अधिकार से संबंधित है।

Advertisement
Advertisement

यह राष्ट्रीय वेबीनार 3 दिसंबर 2022 विश्व विकलांग दिवस पर कराया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल में बताया कि दिव्यांगों के अधिकार को समाज में जागरूकता फैलाना ही इसका मुख्य उद्देश है। बी.एड. के विभागाध्यक्ष, डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि यह वेबीनार श्रुति दिव्यांग अधिकार केंद्र कोलकाता तथा बीएड विभाग द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन के के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम संध्या 4:00 बजे से 6:00 बजे तक होगा।

Dayal Builder
Srinath

यह राष्ट्रीय वेबीनार ऑनलाइन जूम एप से के द्वारा कराया जाएगा। जिसमें बी.एड  के छात्राओं के अलावा अन्य छात्राएं तथा शिक्षक, शिक्षिकाएं भाग ले सकेंगे। जिसमें वक्ता के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल, बी.एड. के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव, बी.एड. के कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुल भेंगराज, युवा संस्था जमशेदपुर की स्थापक बरनाली चक्रवर्ती, एन.पी.आर.डी. दिल्ली के मुरलीधरण,  सीआरईए के स्मूर्ति बेहरा के अलावा अन्य वक्ता भी होंगे।

Advertisement

बी.एड के कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुल भेंगराज ने ज्यादा से ज्यादा छात्राओं, शिक्षिकाओं, शिक्षक को इस वेबीनार में से लाभ उठाने को कहा है।

ताजा खबरें

WhatsApp