Advertisement

महागठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा व खरसावां विधायक ने विभिन्न गांवों का किया दौरा, वोट देने की अपील

By Goutam

Published on:

महागठबंधन

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): प्रखंड क्षेत्र में रविवार को खुंटी संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने संयुक्त रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां प्रखंड के बिटापुर, रायडीह, आमदा‌, खरसावां, कदमडीहा, कृष्णापुर, डोंगलटांड, जोरडीहा, बडाबांबो, गोंडामारा, तेलाईडीह, जोजोकुडमा आदि गांवों में डोर टू-डोर जाकर जनसंपर्क करते हुए महागठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने प्रत्याशी और खरसावां विधायक का काफी गर्म जोशी से स्वागत किया। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में खूंटी संसदीय क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। विकास के नाम पर लोगों के साथ धोखा हुआ है। महंगाई बेरोजगारी और अग्निवीर योजना सरकार की विफलता है।

Dayal Builder
Srinath

वहीं विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद का पांच साल की कार्यकाल को निराशाजनक बात कर कहा कि अब जनता को समझ जाना चाहिए कि कौन व्यक्ति उनके साथ हर कदम पर खड़ा है। बीजेपी सरकार की नियम नीति आदिवासी के खिलाफ है। बीजेपी सरकार गरीबों का विकास के जगह विनाश व शोषण करने का सरकार है। जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद शाम को बड़ाबांबो में महागठबंधन के चुनावी कार्यालय का प्रत्याशी कालीचरण मुंडा विधायक दशरथ गागराई समाजसेवी बासंती गागराई ने संयुक्त रूप से फिता काटकर उद्घाटन किया गया।

Advertisement

मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, कोंदो कुंभकार, धनु मुखी, सानगी हेम्व्रमसमेत  तमाम महागठबंधन की कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp