Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

द. कोरिया में होमलेस वर्ल्ड कप खलेने जा रहे गुमान और संजय ने विधायक दशरथ गागराई से की मुलाकात, दी जीत की अग्रिम बधाई, किया आर्थिक मदद

By Goutam

Published on:

 

होमलेस वर्ल्ड कप
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): पश्चिमी सिंहभूम जिले के खेत खलियान पहाड़ों में लुगड़ी का गेंद खेलते-खेलते गरीब परिवार के दो युवा आदिवासी अब दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के होमलेस वर्ल्ड कप 2024 में फुटबॉल का जौहर दिखलाएंगे।

Advertisement
Advertisement

इन दोनों युवा खिलाड़ी गुमान गुंदुआ और संजय पूर्ति शनिवार को खरसावां के विधायक दशरथ गहराई से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने दोनों ही युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। इसके साथ ही दोनों खिलाडियों को अपने स्तर से आर्थिक माद मुहैया कराई। गौरतलब हो कि गुमान गुंदुआ चक्रधरपुर के परिया गान के रहने वाले हैं जबकि संजय पूर्ति खूंटपानी प्रखंड सोनोरो गांव के रहने वाले है।

Dayal Builder
Srinath

आपको बताते चलें आपको बताते चलें कि होमलेस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 21 से 28 सितंबर तक चलेगा गुमान गुंडुवा और संजय पूर्ति 10 से 18 सितंबर तक नागपुर कैंप में हिस्सा लेंगे और 19 सितंबर को दिल्ली से दक्षिण कोरिया के सियोल के लिए रवाना होंगे यह टूर्नामेंट सलाम शौकर के नाम पर हो रहा है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp