Advertisement

IBM और श्रीनाथ विश्वविद्यालय के बीच MoU, बिजनेस एनालिटिक्स में BBA और B.Com (ऑनर्स) कोर्स शुरू

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। उद्योग और शिक्षा जगत के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर ने देश की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी IBM के साथ बिजनेस एनालिटिक्स विषय में बीबीए एवं बी.कॉम (ऑनर्स) कार्यक्रम संचालित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Advertisement
Advertisement

इस एमओयू पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. याह्या मजूमदार तथा IBM की लीडर-अकादमिक पार्टनरशिप (ईस्ट इंडिया एवं एक्सटेंडेड कंट्रीज़) शेफाली दत्ता ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन (प्रशासन) डॉ. जे. राजेश और वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय महतो भी उपस्थित रहे।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में कॉग्निटेल के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव काबरा भी मौजूद रहे। वे IBM के पूर्व उपाध्यक्ष, विप्रो के पूर्व महाप्रबंधक तथा आईआईएम कोलकाता के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उन्होंने बदलते कारोबारी माहौल में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान का समावेश आवश्यक है।

Advertisement

इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को IBM के विशेषज्ञों द्वारा विशेष व्याख्यान और प्रशिक्षण सत्रों का लाभ मिलेगा। साथ ही बिजनेस एनालिटिक्स से जुड़े आधुनिक टूल्स एवं तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव, औद्योगिक एक्सपोजर, IBM हैकाथॉन और नवाचार प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न कॉर्पोरेट एवं अनुभव-आधारित शिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराया जाएगा।

विश्वविद्यालय के डीन (प्रशासन) डॉ. जे. राजेश ने कहा कि यह जमशेदपुर में अपनी तरह की पहली उद्योग-सम्मिलित बिजनेस एनालिटिक्स शैक्षणिक पहल है। यह सहयोग उच्च शिक्षा में उद्योग सहभागिता का नया मानदंड स्थापित करेगा और विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि डेटा एनालिटिक्स, बिजनेस इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में सफल करियर के लिए यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को विशेष रूप से तैयार करेगा।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ रणनीतिक साझेदारी कर शिक्षा की गुणवत्ता और उद्योग प्रासंगिकता को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। IBM के साथ यह सहयोग विद्यार्थियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल विकसित करने और बेहतर करियर अवसर प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ताजा खबरें

WhatsApp