Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां के कुम्हारसाई में कलयुगी मां ने झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक खुद भी लगा दी छलांग, तीनों बच्चों की हुई मौत

By Goutam

Published on:

 

खरसावां
 

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां के कुम्हारसाई में एक महिला ने अपने पति से रविवार को झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी.जिसमें महिला की तो जान बच गई,परंतु तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.इस घटना से खरसावां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा के कुडू गांव निवासी अशोक महतो अपनी पत्नी पूजा महतो एवं तीन बच्चों के साथ कुम्हारसाई गांव में भाड़े के मकान में रह रहे थे. अशोक अक्सर अपने पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा होता रहता है. बीते शनिवार को मायके जाने को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हुआ. पत्नी पूजा महतो ने इसकी शिकायत खरसावां पुलिस को दी. पुलिस से अपनी शिकायत करने से नाराज होकर पति अशोक महतो घर छोड़कर कहीं चला गया.

Dayal Builder
Srinath

रविवार सुबह लगभग 10 बजे उसके पडोसियों द्वारा दरवाजा खटखटाने पर जब कोई आवाज नहीं आई,तो पिछले दरवाजे से कुछ लोगों ने घर में प्रवेश किया तो कुएं से चीखने की आवाज आई, जब लोगों ने देखा तो पूजा महतो पानी मोटर में लटकी हुई है. स्थानीय लोगों ने महिला को तो निकाल लिया परंतु बच्चों का कुछ पता नहीं चला. पूजा ने बताया कि वह अपने तीन बच्चे कोमल कुमारी 9 वर्ष,अनन्या महतो 5 वर्ष एंव आर्यन महतो 2 वर्ष के साथ कुएं में कूदी हैं. वही खरसावां पुलिस के प्रयास से तीनों बच्चों का शव कुएं से बाहर निकल कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया. पूजा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसकी इलाज चल रही है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp