Advertisement

जेवियर पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रम, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति के महत्व से अवगत कराना था।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर विद्यालय में कई ज्ञानवर्धक एवं उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग, क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के प्रेरणादायक भाषणों से हुई, जिसमें उन्होंने पृथ्वी दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। बच्चों ने अपने संबोधन में बताया कि पृथ्वी हमारे सभी क्रियाकलापों को प्रभावित करती है, इसलिए इसे सुरक्षित और स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘पृथ्वी बचाओ, भविष्य बचाओ’, वायु प्रदूषण, वन संरक्षण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर बनाए। वहीं स्लोगन, क्विज और ड्राइंग प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp