Advertisement

जमशेदपुर : पिकनिक मनाने जा रहे छः युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर, छाया मातम…

By Balram Panda

Published on:

जमशेदपुर /Balram Panda : 1 जनवरी को जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छ: लोगों की मौत हो गई. बता दे सोमवार को अहले सुबह पिकनिक मनाने जा रहे युवकों की भीषण सड़क हादसे में छ: की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक सभी सरायकेला-खरसावा जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र बाबा आश्रम के रहने वाले है.

Advertisement
Advertisement

घटना के संबंध में बताया जाता कि सुबह साढ़े चार बजे के करीब सभी युवक इंडिगो कार संख्या (जेएच05एटी-3482) पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले थे. लेकिन उनलोगो की कार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया.

Dayal Builder
Srinath

 

Advertisement

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल जाकर कार में फंसे लोगो को निकाला. जिसमें उसमे सवार 5 लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. तीन घायल युवकों को एमजीएम अस्पताल में लाया गया. जहां इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई.

ताजा खबरें

WhatsApp