Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

जमशेदपुर : ठक्कर बाबा क्लब की दुर्गा पूजा तैयारियों का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

जमशेदपुर / Balram Panda: कदमा के धातकिडीह स्थित ठक्कर बाबा क्लब द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा की तैयारियों का शुभारंभ सोमवार को भूमि पूजन के साथ हो गया, विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा पंडाल निर्माण स्थल पर भूमि पूजन संपन्न कराया गया, इस अवसर पर क्लब के संरक्षक एवं झामुमो नेता गणेश महाली विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

गणेश महाली ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है, ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं.

Advertisement

उन्होंने ठक्कर बाबा क्लब और पूजा समिति के पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा के सफल, शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति की सामूहिक भागीदारी और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष भी पूजा का आयोजन आकर्षक और यादगार होगा.

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारी शंकर रेड्डी, कुंदन सिंह, सागर मुखी सहित क्लब एवं पूजा कमेटी के अन्य सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, भूमि पूजन के साथ ही दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण और आयोजन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है.

ताजा खबरें

WhatsApp