Advertisement

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बी.पी.एड छात्राओं के लिए स्पोर्ट्स ट्रेनिंग शुरू, JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल और स्विमिंग का अभ्यास

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: Jamshedpur Women’s University के बी.पी.एड (फैकल्टी ऑफ एजुकेशन) द्वारा तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए दो दिवसीय खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण JRD Tata Sports Complex में आयोजित हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

Srinath

माननीय कुलपति प्रोफेसर Ila Kumar के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच Hasan Imam Malik द्वारा किया गया, जो टाटा स्टील में मैनेजर हेल्थ एंड वेलनेस स्पोर्ट्स भी हैं।

इस अवसर पर बी.पी.एड विभागाध्यक्ष डॉ. सजीत कुमार महतो, सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. सौरभ मंडल सहित दोनों सेमेस्टर की छात्राएं उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण के दौरान तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को बास्केटबॉल के कोच राकेश कुमार द्वारा पासिंग, रिसीविंग और ड्रिबलिंग जैसे महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए। वहीं प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को महिला प्रशिक्षक द्वारा तैराकी के प्रारंभिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया।

यह कार्यक्रम छात्राओं के शारीरिक विकास, खेल कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण को नियमित रूप से जारी रखने की बात कही है।

ताजा खबरें

WhatsApp