Advertisement

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय (बी.एड) द्वारा सामुदायिक सेवा कार्यक्रम सफल, छात्राओं ने विशेष विद्यालयों और वृद्धाश्रमों में बांटी खुशियां

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर : Jamshedpur Women’s University के शिक्षा संकाय (बी.एड) द्वारा सामुदायिक सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। माननीय कुलपति प्रोफेसर Ila Kumar के मार्गदर्शन में बी.एड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने शहर के विभिन्न विशेष विद्यालयों एवं वृद्धाश्रमों में सेवा कार्य किए।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने बिष्टुपुर स्थित नॉर्दर्न टाउन के “स्कूल ऑफ होप”, सोनारी के “बाल विहार स्कूल”, बारीडीह के “मूक-बधिर सिद्धेश्वर स्कूल” तथा “आदर्श वृद्धा आश्रम” में पहुंचकर सेवा प्रदान की। छात्राओं ने समूहों में विभाजित होकर विशेष बच्चों के शैक्षणिक एवं मानसिक विकास के लिए कई रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित कीं। इनमें पेपर कटिंग, चित्रांकन, आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशालाएँ तथा क्विज प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं। इन गतिविधियों ने बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाया।

Advertisement

वहीं वृद्धाश्रम में छात्राओं ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया, उनके जीवन अनुभवों को सुना और भावनात्मक सहयोग प्रदान किया। साथ ही जलपान और आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा और संवेदना का संदेश भी दिया गया।

यह कार्यक्रम शिक्षा संकाय की प्राध्यापिकाओं—डॉ. त्रिपुरा झा, डॉ. अरुणिमा कुमारी, डॉ. सुप्रिया लक्ष्मी मिश्रा, डॉ. सुधा सिंह दीप, डॉ. अंजनी कुमारी, डॉ. नीलम कुमारी सिंह, मिस आशा कुमारी, मिस विनीता कुमारी, मिस श्यामला, डॉ. कविता सिंह एवं डॉ. अनिता कुमारी—के निर्देशन में संपन्न हुआ। साथ ही शिक्षा संकाय की कोऑर्डिनेटर डॉ. कामिनी कुमार एवं एचओडी डॉ. संजय भुइया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लगभग 100 छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवीय मूल्यों और समावेशी शिक्षा के महत्व को समझने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

ताजा खबरें

WhatsApp