Advertisement

जमशेदपुर में बनेगा इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च, परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच MoU

By Goutam

Published on:

जमशेदपुर IDTR टाटा मोटर्स MoU

जनसंवाद, रांची/जमशेदपुर। झारखंड सरकार के परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना के लिए मंगलवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। झारखंड मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने इसे राज्य में सुरक्षित, आधुनिक और कुशल परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईडीटीआर की स्थापना से युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित ड्राइविंग प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी और परिवहन क्षेत्र में प्रशिक्षित चालकों की उपलब्धता बढ़ेगी।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के लाभुकों से संवाद कर ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने आवेदन प्रक्रिया, समयसीमा और लाइसेंस जारी करने में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों को लंबित आवेदनों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान पलामू, सरायकेला-खरसावां और धनबाद सहित कई जिलों के लाभुकों से भी उन्होंने सीधा संवाद किया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण और लाइसेंस प्रक्रिया को अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए, ताकि वे कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 10 हजार से अधिक नागरिकों को ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग टाटा मोटर्स के सहयोग से विकसित मॉडल के आधार पर हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को भी और अधिक सरल बनाए, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि आईडीटीआर की स्थापना से सड़क सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण, अनुसंधान और नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा तथा झारखंड में आधुनिक और सुदृढ़ परिवहन तंत्र विकसित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, सचिव राजीव रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया तथा जनरल मैनेजर गोलम मंडल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ताजा खबरें

WhatsApp