Advertisement

खरसावां से झामुमो प्रत्याशी सह विधायक दशरथ गागराई ने किया मतदान,कहा फिर से राज्य में बन रही है हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार

By Goutam

Published on:

दशरथ गागराई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत राज्य के 43 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। जहां सुबह से ही सभी मतदान केदो में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता सुबह 5 बजे से ही कतार लाइन पर खड़े होकर कड़ी सुरक्षा के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

वहीं खरसावां विधानसभा के विधायक सह झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने अपने पैतृक गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोसोदिकी बूथ में मतदान किया। साथ ही लोकतंत्र किस महापर्व में सभी मतदाता व आम जनता को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार फिर से महागठबंधन की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने जा रही है।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp