Advertisement

कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र गोमियाडीह में झामुमो की बैठक, विधायक दशरथ गागराई ने चुनाव तैयारी और संगठन मजबुती का पढाया पाठ

By Goutam

Published on:

झामुमो की बैठक

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई के नक्लस सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित गोमेयाडीह में झामुमों की पंचायत स्तरीय एक बैठक खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव तैयारी और संगठन मजबुती का पाठ पढाया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर श्री गागराई ने संगठन मजबुती का पाठ पढाते हुए कहा कि बडी से बडी सफलता प्राप्त करने के लिए संगठन को मजबूत होना चाहिए। संगठन ही शक्ति है। इस नारे को जेहन में उतार कर समाज को मजबूत करना है। समाज मजबूत है, तो हर सफलता आपे कदम चुमेगी।

Dayal Builder
Srinath

उन्होने कहा कि सुदूरवर्ती नक्सल क्षेत्र का विकास चंपई सरकार का उदेश्य है। सुदूरवर्ती गांवो के विकास के प्रति सरकार गंभीर है। इसके लिए चंपई सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी एसटी एससी लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है। राज्य में यूनिवर्शल पेंशन योजना लागू कर दी गई है। इसके अलाव गरीबों के कल्याण कई योजना चलाई जा रही है। सरना स्थलों की घेराबंदी, गांव में जनजातीय भवन का निर्माण सहित सड़क, पुल पुलियों का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisement

श्री गागराई ने कहा कि जनता से किया गया वादा पूरा किया जा रहा है। विधायक ने झामुमों कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याकारी योजनाओ जन-जन तक पहुचाने की अपील की है।

इस बैठक में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा,मुखिया करम सिंह मुंडा, राम सोय,राहुल सोय,मुन्ना सोय,शम्भू चरण मुंडा सहित काफी संख्या में झामुमो नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp