Advertisement

कुचाई प्रखंड के दलभंगा में झामुमो का चुनावी कार्यालय प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने फीता काट कर किया उद्घाटन 

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के दलभंगा में झामुमो पार्टी के चुनावी कार्यालय का झामऊ प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने विधिवत पिता काटकर उद्घाटन किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि यह चुनाव झारखंड की समृद्धि व विकास के लिए समर्पित है। हेमंत सरकार ने विगत 5 वर्षों में कई ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इसका लाभ सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मइयां सम्मान योजना के तहत दी गई राशि से जहां महिलाएं आत्मनिर्भर होगी। वहीं 200 यूनिट बिजली फ्री से मिलने से लोगों को आर्थिक बोझ से निजात मिलेगी।

Srinath

उन्होंने कहा कि कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए कई तलावों का जिर्णोद्धार किया गया। वहीं नए जल स्रोत बनाया गया। श्री मुंडा ने कहा कि महागठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता देख कई मंत्री व एनडीए के कई नेता अनर्गल बयान देकर लोगों के बीच आपसी भाईचारा को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन झारखंड की जनता उन्हें इसका सबक सिखाएगी।

Advertisement

मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, सचिव मुन्ना सोय, मानसिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, सुमित कुमार महतो, फागु मुंडा, कुशल समाड आदि महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp