Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

जोमरो हॉकी टूर्नामेंट का समापन: विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, विजेता टीमों को किया सम्मानित

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के रोलाहातु पंचायत स्थित जोमरो स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Advertisement
Advertisement

समापन समारोह में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फाइनल मुकाबले से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी देश का गौरवशाली खेल है और गांवों में आज भी इस खेल के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है।

बीएटी नावादा बनी चैंपियन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीएटी नावादा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं जवबेडा की टीम उपविजेता रही, जबकि कुडुंबा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में विधायक दशरथ गागराई ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष अजय समाड, मुखिया शास्त्री सांगा, भोंज सांगा, प्रदान मुंडा, कल्याण पूर्ति समेत कई जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp