Advertisement

पत्रकार मनोज शर्मा बने अखिल एकता व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी

By Goutam

Published on:

पत्रकार मनोज शर्मा

जनसंवाद, जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्तर की संस्था अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के रास्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जयसवाल के निर्देश पर पवन अग्रहरि को प्रदेश अध्यक्ष एवं शहर के वरिष्ठ पत्रकार सह यश24 न्यूज़ के  संचालक मनोज शर्मा को झारखंड मीडिया प्रभारी के तौर पर मनोनीत किया गया है।

Advertisement
Advertisement

इस आशय का नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जयसवाल के द्वारा दिया गया है। इस पत्र में उल्लेखित है कि झारखंड राज्य में सामाजिक हित में उठाए गए कदम एवं व्यापार से जुड़े बिंदुओं पर कार्य करने के कारण उन्हें इस पद से नवाजा गया है।

Dayal Builder
Srinath

आपको बताते चलें कि मनोज शर्मा पत्रकारिता के ही साथ-साथ व्यवसायिक समूह के साथ काफी दिनों से जुड़े हुए हैं। रचनात्मक तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट पहचान है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp